कुरुकली, 22 मार्च 2025 – भोगावती महाविद्यालय, कुरुकली के हिंदी विभाग द्वारा दिनांक 22 मार्च 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. डी. ए. चौगले की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ. जाहिद (आरजे, 94.3 टमाटर एफएम) और प्रो. अविनाश ने उपस्थित विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को हिंदी भाषा और संचार के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला का प्रारंभ डॉ. विद्या चौगले द्वारा परिचय भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्त्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात, प्रो. दीपाली पाटिल ने मुख्य अतिथियों और संसाधन व्यक्तियों का परिचय कराया।














