कार्यशाला समाचार रिपोर्ट
(भोगावती महाविद्यालय, कुरुकली – 22 मार्च 2025)
भोगावती शिक्षण मंडल के भोगावती महाविद्यालय, कुरुकली के हिंदी विभाग एवं अग्रणी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 मार्च 2025 को “हिंदी भाषा और रोजगार के अवसर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विशेष संदर्भ रेडियो इंडस्ट्री और भाषिक कौशल विकास से संबंधित रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. ए. चौगले के करकमलों द्वारा पोधे जल अर्पण कर किया गया। उद्घाटन समारोह में विभाग की ओर से डॉ. विद्या चौगले ने स्वागत व प्रास्ताविक भाषण दिया। मुख्य अतिथि एवं विषय-विशेषज्ञ के रूप में आर.जे. झाहिद (टोमॅटो एफ.एम. 94.3, कोल्हापुर) तथा प्रा. अविनाश पाटील (न्यू कॉलेज, कोल्हापुर) उपस्थित रहे। इस समय डॉ. शोभा पाटील मॅडम, प्रो. व्हटकर मॅडम , डॉ. ए. पी. कांबळे सर जी. लायब्ररी प्रमुख कल्लोळी सर जी उपस्थित थे l
प्रथम सत्र
कार्यशाला के पहले सत्र में आर.जे. झाहिद ने “रेडियो इंडस्ट्री में रोजगार के सुनहरे अवसर” विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने रेडिओ इंडस्ट्री में उपलब्ध रोजगार के अवसर और रेडियो जॉकी के लिए आवश्यक कौशल, भाषा पर पकड व आवाज की महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र में रेडियो प्रसारण से जुड़ी तकनीकी एवं प्रसारण सामग्री से संबंधित जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका समाधान आर.जे. झाहिद ने किया। इस सत्र का अतिथि परिचय डॉ. दीपाली जाधव ने कराया और आभार प्रदर्शन डॉ. विद्या चौगले द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र
दूसरे सत्र में विषय-विशेषज्ञ प्रा. अविनाश पाटील जी ने “भाषिक कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्त्व, अनुवाद, रेडियो, राजभाषा संस्थान, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, रोजगार प्राप्त करने में भाषा के महत्त्व, सही उच्चारण, तथा बोलने के कौशल की भूमिका स्पष्ट की। दोनो सत्र समाप्त होने के पर प्रतिभागी प्राध्यापक तथा छात्र – छात्राओ ने अपने अभिमत प्रकट किएl इस सत्र में अतिथि परिचय प्रा. श्रावण कांबळे द्वारा तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दीपाली जाधव द्वारा किया गया।
समापन
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. ए. चौगले ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को भाषा और संचार कौशल के निरंतर विकास हेतु प्रोत्साहित किया। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन पुनः डॉ. विद्या चौगले ने किया।
इस कार्यशाला ने छात्रों को रेडियो इंडस्ट्री में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों से अवगत कराने के साथ-साथ हिंदी भाषा व संचार कौशल के महत्त्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सत्रों में भाग लिया और भविष्य में इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्राप्त की। इस कार्यशाला में दुधसाखर महाविद्यालय, बिद्री की प्राध्यापिका सुहानी पाटील जी और छात्र – छात्राऐ उपस्थित थी l देवचंद कॉलेज अर्जुननगर के छात्र भी उपस्थित थेl साथ ही भोगावती महाविद्यालय, कुरुकली के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, छात्र, अध्यापक , शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित